लगने के गज़ब फायदे

माथे पर चन्दन

अक्सर आपने लोगों को चंदन का तिलक लगाए देखा होगा। दरअसल, माथे पर चंदन लगाना श्रद्धा के साथ साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। आइए जानते है माथे पर चंदन लगने के फ़ायदों के बारे में।

 सिर दर्द से राहत 

माथे पर चंदन लगने से सिर का दर्द कम हो सकता है। इसकी प्रवृति ठंडी होने के साथ ही यह पित दोष को नियंत्रित करने की क्षमता रखता है

एकाग्रता बढ़ाए 

माथे पर थोड़ा सा चंदन लगने से आपकू एकाग्र होकर काम करने की शक्ति मिलती है। आपने देखा होगा साधू या ज्ञानी चंदन लगाकर तपस्या में लीन रहते है। इसे लगाने से आपकी फोकस पवार बढ़ती है। 

तनाव दूर करे

आयुर्वेद के अनुसार माथे पर चंदन लगने से तनाव कम होता है और हेल्थ भी बेहतर होती है। अगर आप तनाव से ग्रस्त है यो माथे पर चंदन या फिर इसका टीका लगा सकते है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

चंदन त्वचा पर फ्री रेडिकल्स से हुए डेमेज को कम करने के साथ ही पिंपल और रिंकल्स जैसी समस्याओं को ठीक कर त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखरता है।

बुखार मे कारगर 

चंदन की प्रवृति ठंडी होती है, जिससे ये शरीर के तापमान को कम करने की क्षमता रखता है। इसमे एंटी-पायरेटिक गुण होते है, जो बुखार के दौरान शरीर के बढ़े हुए तापमान को कम करता है।

 अनिंद्रा मे फायदेमंद

माथे पर चंदन लगने से शरीर का तापमान कम होता है, इस दौरान आप थकान और तनाव महसूस नहीं करते है, जिससे आपको नींद अच्छी आती है।