Dairy milk chocolate benefits: डेयरी मिल्क चॉकलेट खाने से होते है ये 10 बड़े फायदे, जाने इसके नुकसान भी

डेयरी मिल्क चॉकलेट एक प्रसिद्ध चॉकलेट ब्रांड है, जिससे कैडबरी Cadbury कंपनी द्वारा बनाया जाता है भारत में इस चॉकलेट को काफी पसंद किया जाता है चॉकलेट खाना किसको नहीं पसंद चाहे बच्चों हो या बड़े लगभग सभी को चॉकलेट खाना पसंद है, भारत में ये डेयरी मिल्क चॉकलेट 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक मिलती है

डेयरी मिल्क चॉकलेट, जैसा कि नाम से पता चलता है, मुख्य रूप से डेयरी दूध और कुछ अन्य पदार्थों जैसे क्रीम मिल्क, कोको मास, चीनी, मिल्क सोलीड्स, कोको बटर, वेजीटेबल ऑइल से मिलाकर बनाया जाता है।
इस पोस्ट के माध्यम से आप जान पाएंगे की डेयरी मिल्क चॉकलेट खाने के शरीर को क्या-क्या फायदे होते है और साथ ही जानेंगे की इसको खाने से क्या क्या नुकसान हो सकते है।

डेयरी मिल्क चॉकलेट
Contents hide

डेयरी मिल्क चॉकलेट के फायदे: dairy milk chocolate benefits:

1 मूड में सुधार

चॉकलेट में मौजूद तत्व आपकी मनोदशा (mental health) को सुधारने और खुशी वाली भावना को बढ़ाने में मदद करता हैं। यह खाने से हमारे दिमाग में एंडोर्फिन्स रिलीज होते है जो प्राकृतिक रूप से मनोरंजन करने वाले रसायनिक पदार्थ हैं। इसी के कारण जैसे ही हम डेयरी मिल्क चॉकलेट खाते है हमे खुशी महसूस होने लगती है। इसको खाने से तनाव में कमी आती है।

यहाँ जाने – Stress free: तनाव से बचने के 15 असरदार उपाय और जाने इसके कारण और लक्षण

2 एंटीऑक्सिडेंट गुण

ऐसा गहरा चॉकलेट, जिसमें अधिक कोको का स्वाद होता है, उसमे एंटीऑक्सिडेंट गुण सबसे अधिक होते है। डेयरी मिल्क चॉकलेट में भी कुछ एंटीऑक्सिडेंट्स शामिल होते है, लेकिन उनकी मात्रा अन्य इंग्रेडिएंट्स (ingredients) के मुकाबले कम होती है। एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं, जो कोशिकाओं को चोट से बचाने में सहायता करते हैं।

3 पोषक तत्वों की सामग्री

डेयरी मिल्क चॉकलेट में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ हड्डियों, मांसपेशियों, और शारीरिक कार्यों (physical activities) के लिए बहुत जरूरी तत्व होते हैं। हालांकि, यह ध्यान देने जरूरी है कि इन पोषक तत्वों की मात्रा अन्य स्रोतों की तुलना में कम होती है।

4 ऊर्जा (energy)

डेयरी मिल्क चॉकलेट में चीनी और थोड़ा सा कैफीन होता है, यह दोनो तत्वों से ऊर्जा की प्राप्ति होती हैं। चॉकलेट में मौजूद चीनी तेजी से उपलब्ध कार्बोहाइड्रेट का एक स्रोत है, ऐसे में यदि आप थके हुए है तो माना जाता है की डेयरी मिल्क चॉकलेट आपकी थकावट को खत्म करके ऊर्जा स्तर को फिर से भरने में मदद करता है।

5 सुखद और संतोषजनक अनुभव

एक टुकड़ा डेयरी मिल्क चॉकलेट खाने से आनंद और संतोष की भावना मिलती है। चॉकलेट का स्वाद और मज़ेदार वाली भावना काफी आनंददायक होती है, और इसे सही मात्रा में लेने से खुशहाली और आपके मन खुशी की भावना में सुधार होता है।

6 मांसपेशियों के लिए मददगार

डेयरी मिल्क चॉकलेट में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी जो की हमारी हड्डियों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, मांसपेशियों के विकास के लिए भी मददगार होता हैं। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों के निर्माण और निरंतर विकास के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों की स्वस्थता बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए, यदि सही रूप से डेयरी मिल्क चॉकलेट खाया जाए तो इसके अहित से लाभ होते है।

7 दिल के लिए लाभदायक

healthy heart

अध्ययनों में पाया गया है कि उम्मीद से अधिक कैकोआ और डार्क चॉकलेट का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। डेयरी मिल्क चॉकलेट में भी कैकोआ पाया जाता है, इसलिए यह भी हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, इसे बढ़ी मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि अधिक मात्रा में चीनी और वसा हृदय स्वास्थ्य के लिए थोड़ी हानिकारक हो सकती हैं।

8 आंखों के लिए लाभदायक

डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटिऑक्सिडेंट्स, फ्लावनॉयड्स, और कैकोआ आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। डेयरी मिल्क चॉकलेट में भी इन तत्वों की कुछ मात्रा होती है, इसलिए यह भी आंखों की सेहत को सुधारने में मदद कर सकता है।

9 यूवी किरणों के बचाव (Protect UV Rays)

कोकोआ में पाया जाने वाला फ्लैवोनोल त्वचा को सूरज से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा करने में मदद करता है।

10 त्वचा के लिए फायदेमंद

डेयरी मिल्क चॉकलेट त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है इससे खाने से आपकी त्वचा सुंदर और स्वस्थ बनती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चॉकलेट को बनाने के लिए कोको पाउडर और दूध का इस्तेमाल किया जाता है जो त्वचा के फायदेमंद होते है।

डेयरी मिल्क खाने के नुकसान: dairy milk chocolate side effects:

डेयरी मिल्क चॉकलेट खाने से केवल लाभ हो यह जरूरी नहीं इसमें कुछ ऐसी चीज़ें भी होती है जिसके कारण व्यक्ति के शरीर को नुकसान हो सकता है, डेयरी मिल्क चॉकलेट अधिक खाना स्वास्थ्य के लिए सही नही होता, इसे हफ्ते में एक या दो बार खाना सही रहता है, आइए डेयरी मिल्क चॉकलेट के नुकसान जानते है।

1 लैक्टोज़ का न पचना

कुछ लोग इसमे मौजूद लैक्टोज़ को ठीक से पचा नहीं पाते है, जिसे “लैक्टोज़ असहिष्णुता” कहा जाता है। डेयरी मिल्क चॉकलेट में डेयरी दूध का उपयोग होता है, जिसमें लैक्टोज़ होता है, इसलिए इसे लैक्टोज़ असहिष्णुता (ऐसे लोग जो लैक्टोज को नही पचा पाते) वाले व्यक्तियों को खाना नहीं चाहिए। लैक्टोज़ असहिष्णुता के मामले में, डेयरी मिल्क चॉकलेट के सेवन से पेट में गैस और पेट के दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2 हाई कैलोरी

डेयरी मिल्क चॉकलेट में चीनी, वसा और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए, अधिक मात्रा में डेयरी मिल्क चॉकलेट का सेवन करने से इसमें मौजूद कैलोरीज़ से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

3 चॉकलेट एलर्जी

कुछ लोग चॉकलेट या चॉकलेट में प्रयोग की गई सामग्री के प्रति एलर्जी हो सकती हैं। इसलिए, यदि आपको चॉकलेट एलर्जी है, तो आपको डेयरी मिल्क चॉकलेट से बचना चाहिए। कुकी इससे आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

4 शक्कर का प्रभाव

डेयरी मिल्क चॉकलेट में शक्कर की मात्रा अधिक होती है, जिसका अधिक सेवन दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक शक्कर की मात्रा में चॉकलेट का सेवन तार और मसूड़ों के कैविटी और दांतों की समस्याओं को बढ़ा सकता है और आपके दातों को भी खराब कर सकता है।

5 हाई कोलेस्ट्रॉल

डेयरी मिल्क चॉकलेट में वसा की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकती है। यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो आपको डेयरी मिल्क चॉकलेट का सेवन सीमित करना चाहिए या करने से बचना चाहिए।

6 पाचन से संबंधी समस्याए

कुछ लोगों को डेयरी उत्पादों से संबंधित पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। डेयरी मिल्क चॉकलेट में डेयरी दूध का उपयोग होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं जैसे अतिसार, गैस, पेट में दर्द या अपाचन की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

7 दाँतो में सड़न

अधिक मात्रा में चॉकलेट खाने से दाँतो में सड़न हो सकती है क्योंकि जब भी हम चॉकलेट खाते है तो दाँतो के कोने कोने में चिपक जाती है जो की सही तरह से निकलती नहीं है और प्रतिदिन खाने से समय के साथ-साथ दाँतो में सड़न होने लग जाती है। जिससे दाँतो के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

vikaspidia से जानेऐसे करे अपने दाँतो की देख भाल

डेयरी मिल्क चॉकलेट किन किन चीजों से बनता है

making chocolate process

आइए जानते है जो हम डेयरी मिल्क चॉकलेट खाते है वह कौन कौन सी चीज़ों से मिलकर बनता है।

1 कोको बीन्स

डेयरी मिल्क चॉकलेट को बनाने के लिए कोको बीन्स से शुरू किया जाता है, जो कोको पेड़ों से काटे जाते हैं। सबसे पहले इन कोको बीन्स को फ़र्मेंट किया जाता है , फिर सुखाया जाता है उसके बाद इसे भना जाता है और पीस दिया जाता है।

2 चॉकलेट लिकर

इस पिसे हुए कोको को आगे दिया जाता हैबतकी कोको लिकर बना सकें। यह कोको लिकर कोको सॉलिड्स और कोको बटर से बनी एक गाढ़ी, गहरी पेस्ट होती है।

3 दूध

फिर कोको चॉकलेट लिकर को डेयरी दूध में मिलाया जाता है। दूध बहुत सारे रूपों में हो सकता है, जैसे पाउडर दूध, कंडेंस्ड दूध या दूध के सॉलिड्स। दूध का डेयरी मिल्क चॉकलेट के साथ जोड़ना दूध को मुलायम बनाने में मदद करता है।

3 चीनी और मिठाईयां

इसके बाद इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें चीनी या मिठाईयां जोड़ी जाती हैं ताकि चॉकलेट को मिठास मिले और यह स्वाद को बढ़ाएं। इसी एक कारण आगे चलकर इसे खाने से कैलोरीज़ बढ़ने जैसी समस्या होती है।

4 इमलसीफायर

इसके अलावा इसमें कुछ इमलसीफायर्स, जैसे कि लेसिथिन, अक्सर मिश्रण में जोड़े जाते हैं ताकि सामग्री को अच्छा दिखने में सहायता मिल सके।

5 स्वादानुसारिता

डेयरी मिल्क के फ्लेवर्स में स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें वेनिला या अन्य अलग अलग फ्लेवर्स स्वाद अनुसार जोड़ा जाता है।

6 कोंचिंग और टेम्परिंग

चॉकलेट मिश्रण को कोंचिंग कहने वाली प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जिसमें इसे लगातार चलाया जाता है और तेज तापमान पर पकाया जाता है ताकि चॉकलेट को मुलायमता और अनचाहे स्वाद को दूर करने के लिए तैयार किया जा सके।

7 टेम्परिंग

एक नियंत्रित (controlled) गर्मी और ठंडाई की प्रक्रिया है, इस प्रक्रिया से चॉकलेट में एक चमक आती है एक अच्छा आकार मिलता है और क्रिस्टल जैसी लुक मिलती है। जिसे देखकर खरीददार की इसे देखकर खाने का मन करें।

आकार देना और पैकेजिंग

टेम्पर की गई चॉकलेट को मोल्ड में डालकर ठंडा और ठोस होने दिया जाता है। एक बार ठंडा होने पर, चॉकलेट मोल्ड से निकाली जाती है, इसके बाद चॉकलेट ठंडी और एक सीमित शेप में रहती है इसके बाद इसकी पैकेजिंग की जाती है और डेयरी मिल्क चॉकलेट खाने के लिए तैयार हो जाती है।
यह विधि सभी चॉकलेट्स को बनाने के लिए सामान्य नही है बल्कि अलग अलग ब्रांड्स के लिए अलग अलग तरीके प्रयोग किए जाते है।

इस विडियो के माध्यम से जानिए की डेयरी मिल्क चॉकलेट कैसे बनती है how to make dairy milk chocolate:

ऐसे बनाई जाती है डेयरी मिल्क चॉकलेट

डेयरी मिल्क चॉकलेट की तासीर कैसी होती है

डेयरी मिल्क चॉकलेट की तासीर गर्म होती है। यह तासीर उसमे प्रयोग होने वाले इंग्रेडिएंट्स (ingredients) पर निर्भर करती है, जैसे चीनी और वसा (fat)। चीनी गर्म होती है और वसा भी गर्म होता है। इसलिए, डेयरी मिल्क चॉकलेट का सेवन करने से शरीर में थोड़ी गर्मी का एहसास होता है।

Leave a Comment

फैटी लिवर में क्या खाए और क्या न खाए ड्रैगन फ्रूट खाने के ये फायदे आपको डॉक्टर कभी नहीं बताएगा रोजाना 10,000 कदम चलने से शरीर की ये 5 बड़ी बीमारियाँ खत्म हो जाएगी 10 ऐसे फल जो कैंसर को खत्म करने में मदद करते है जैतून खाने के ये 8 फायदे आपको हैरान कर देंगे, इन लोगो को जैतून जरूर खाना चाहिए