kiwi: भूलकर भी कीवी को इन 4 चीज़ों के साथ न खाए।

कीवी खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

कीवी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके प्रतिदिन सेवन से कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है।

kiwi मे काफी मात्रा मे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B6 के गुण पाए जाते है, जो कई बीमारियों को खत्म करने के लिए जरूरी होते है, और साथ ही कीवी कई तरह के स्ट्रोक और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। kiwi को बाकी फलों को मुकाबले बहुत ही ज्यादा ताकतवर फल माना जाता है क्यूकि ये आपके आंखों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

देखिए kiwi खाना सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक तो होता है, परंतु सवाल यह है कि kiwi खाने के बाद हमे क्या नही खाना चाहिए।

ऐसी बहुत सी चीज़े है, जिन्हे kiwi खाने के बाद नहीं खाना चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसी कोई भी चीज़ का सेवन कीवी खाने के बाद करते है, तो कई मेडिकल एक्स्पर्ट्स और डाइटीशियंस का मानना है की कीवी के सेवन से स्कीन या त्वचा से जुड़े कई रोग हो सकते है और गैस की समस्या, उल्टी आना, लंबे समय तक पेट खराब जैसी समस्या हो सकती है।

तो आइए जानते है ऐसी कौन सी चीज़े है जिन्हे kiwi खाने के बाद नहीं खाना चाहिए।

1. दूध के साथ

कीवी खाने के बाद कभी भी दूध का सेवन न करे, ये आपके लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि kiwi में काफी मात्रा में विटामिन C होता है जो दूध को फाड़ने का काम करता है।

अगर आप कीवी खाने के बाद दूध का सेवन करते है तो दूध पेट मे पचने से पहले ही फट जायेगा, जिससे आपको बदहजमी की समस्या बढ़ सकती है और साथ ही गैस की समस्या, उल्टी आना और त्वचा से जुड़ी समस्या उत्पन हो सकती है।

  • कीवी को दूध या जिलेटिन के साथ न मिलाएं क्योंकि कीवी में मौजूद एक्टिनिडैन, दूध के प्रोटीन को तोड़ता है, कीवी को दूध में मिलाने से यह गाढ़ा हो जाता है। कीवी को डेयरी उत्पादों के साथ भी नहीं मिलाना चाहिए।

2. दही

kiwi खाने के बाद भूल कर भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। कीवी खाने के बाद दही का सेवन बहुत ही हानिकारक हो सकता है। इन दोनो का साथ में सेवन करने से पाचन से जुड़ी बहुत सी
गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके सेवन से आपको कब्ज की समस्या, गैस की समस्या, पेट दर्द, पेट खराब, उल्टी की समस्या भी हो सकती है, और साथ ही इन दोनो के सेवन से स्कीन एलर्जी या त्वचा से जुड़ी कई समस्या, सर्दी जुखाम भी हो सकता है। इन दोनो का सेवन कई समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए इनका सेवन कभी भी साथ में नहीं करना चाहिए।

3. पनीर

कीवी खाने के बाद कभी भी पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि पनीर में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, और kiwi में पाए जाने वाले गुण प्रोटीन के संपर्क में आते ही इसे पूरी तरह से नष्ट कर देते है, जिसकी वजह से इन दोनो का साथ में सेवन करने से आपके पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे आपके पेट में दर्द, कब्ज़ की समस्या, पेट में गैस की समस्या, उल्टी होना जैसी समस्या पैदा हो सकती है इसके साथ आपको त्वचा से संबधी रोग, दाग व खुजली की समस्या हो सकती है।

4. गाजर

कीवी खाने के बाद गाजर का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। इन दोनो का कॉम्बिनेशन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इन दोनो के साथ में सेवन से आपका पित बढ़ सकता है, जिससे आपके सीने में जलन की समस्या हो सकती है।

कितनी देर बाद सेवन करे?

अब प्रश्न ये है की अगर सेवन करे तो कितनी देर बाद करे।

ऐसे कॉम्बिनेशन वाले भोजन में कम से कम 1 या 2 घंटे का अंतर होना चाहिए, परंतु हम अपने अनुभव के साथ आपको बताना चाहेंगे की आप को कम से कम 2 घंटे का अंतर तो जरूर रखना चाहिए।

कीवी खाने का सही समय:

देखिए कीवी खाने का सबसे सही समय सुबह है, आपको कीवी को सुबह खाली पेट खाना चाहिए।
ये आपके लिए जादा लाभदायक होगा
क्योंकि सुभा खाली पेट इसके सेवन से कई बीमारिया खत्म हो जाती है।

हैल्थ से संबन्धित जानकारी के लिए आप हमारे बाकी पोस्ट्स को यहा पढ़ सकते है। https://hltwealth.com/

follow on Instagram – https://instagram.com/hlt_wealth?igshid=YmMyMTA2M2Y=

Leave a Comment

फैटी लिवर में क्या खाए और क्या न खाए ड्रैगन फ्रूट खाने के ये फायदे आपको डॉक्टर कभी नहीं बताएगा रोजाना 10,000 कदम चलने से शरीर की ये 5 बड़ी बीमारियाँ खत्म हो जाएगी 10 ऐसे फल जो कैंसर को खत्म करने में मदद करते है जैतून खाने के ये 8 फायदे आपको हैरान कर देंगे, इन लोगो को जैतून जरूर खाना चाहिए