शोधकर्ता हैरान, दुनिया की 5 एसी जगाहें जहां के लोगो का जीवन 100 वर्ष से अधिक है, जाने इसके पीछे का कारण

शोधकर्ताओं को पूरे विश्व में अब तक 5 ऐसे जगाहों का पता चला है जहां के लोग 100 वर्ष या 100 वर्ष से अधिक उम्र तक जीवन जीते है। सोधकर्ताओं ने इन पांचों जगहों को ब्लू ज़ोन में रखा है इसमे पहला – इटली का सार्डिनिया, दूसरा – जापान का ओकिनावा, तीसरा – अमेरिका के केलिफोर्निया में लोमा लिंडा, चौथा – ग्रीस पर मौजूद इकारिया का आइलेंड, पांचवा – कोस्टा रिका का निकोया। इन जगहों पर रहने वाले लोग एक स्वस्थ व काफी लंबा जीवन जीवन जीते है बाकी दुनिया के लोगो के हिसाब से, यानि की इन पांचो जगहों के निवासियों के लिए 100 वर्ष या उससे अधिक समय तक जीवित रहना एक आम बात है।

दुनिया की 5 एसी जगाहें जहां के लोगो का जीवन 100 वर्ष से अधिक है

सोधकर्ताओं ने पता लगाया है की यहाँ के निवासियों का इतना लंबा जीवन जीने के पीछे इन लोगो की अपनी जीवन शैली (lifestyle) है। सोधकर्ताओं ने पता लगाया है की इन पांचों जगहों के लोग अपने लाइफ स्टाइल में 9 ऐसी आदते को फॉलो करते है जिससे ये लोग 100 वर्ष या फिर 100 वर्ष से अधिक समय तक जीते है जिससे ये पावर 9 कहकर पुकारते है। तो आइये जानते है कौन सी ये 9 आदते है जिससे यहाँ के लोग इतने लंबे समय तक जीते है।

यहाँ जाने – जवां दिखने के लिए क्या करे

100 वर्ष से अधिक समय तक जीवन जीने के पीछे का कारण

1 मुव नेचुरली (move naturally)

इन 9 आदतों में से पहली आदत है मुव नेचुरली, यानि कि यहाँ के लोग पूरे दिन ऐसे काम करते है जिससे इनका हाथ, पैर से लेकर पूरा शरीर प्रभावित होता है। कही पर जाने के लिए गाड़ियो की बजाए ये लोग साइकल से या पैदल चल कर जाना पसंद करते है। ये लोग खुद खेतो में काम करते है ये लोग जितना हो सके अपने लाइफ स्टाइल में नेचुलर वॉकिंग को बढ़ावा देते है।

move naturally

इन जगहों पर देखा गया है की इनके घरो में जादा फर्नीचर नहीं है कुर्सी-टेबल पर बैठ कर खाने की बजाए ये लोग नीचे बैठ कर खाना खाते है इससे आप बार बार उठते बैठते है चलते फिरते है जिससे हर समय आपका शरीर सक्रिय रहता है। यही कारण है की ये लोग इतना लंबा जीवन जी पा रहे है। रिसर्च के आधार पर अगर आप पूरे दिन कम से कम 11 मिनट चलते है तो आपके जल्दी मरने की संभावना 19% तक कम हो जाती है।

2 उद्देश्य (purpose)

रिसरचर्स ने यहा पाया है की यहाँ के लोग के जीवन में रिटायरमेंट जैसे कोई शब्द नहीं होता यानि की यहाँ के लोग जब 80-90 साल के बाद जब रिटायर होते है तो वो लोग बैठने की बजाए अपने उद्देश्य को पूरा करने के कार्य में लग जाते है। यानि की रिटायर होने के बाद ऐसा काम करते है जिससे वह अपने उद्देश्य को पूरा कर सके।

purpose उद्देश्य

रेसर्च के आधार पर जीवन में एक उद्देश्य होना आपके जीवन को 7 साल बढ़ा सकता है। ऐसा उद्देश्य जिससे उनको खुशी मिले, कोई भी ऐसा काम जिस काम को करने में अनाद मिले आपके जीवा जीने के उद्देश्य को बताए। इन लोगो की यदि आदत इन लोगो को इतना लंबा जीवन जीने में मदद करती है।

3 डाउनशिफ्ट (downshift)

रिसरचर्स ने यहा पाया है की यहाँ के लोग जितना हो सके तनाव से दूर रहते है देखा गया है की ये लोग तनाव से बचने के लिए ऐसा काम करते है जिससे जिससे वह तनाव मुख्त रह सकते। एक स्वस्थ व लंबा जीवन जीने के लिए व्यक्ति का तनाव मुख्त रहना बहुत जरूरी है। यहाँ के लोगो ने तनाव को कम करने के लिए रोज़ कुछ ऐसी आदतों को अपने जीवन में शामिल करते है जिससे वह तनाव मुख्त रह सके। जैसे ओकिनावा में लोग आपने परिजनो को याद करते है, लोमा लिंडा में लोग प्रार्थना करते है, इकारिया के लोग दोपहर में झपकी लेते है और सार्डिनिया के लोग कुछ समय मौज मस्ती के लिए निकलते है।

स्ट्रैस फ्री stress free

कोई भी ऐसा काम जिससे आपका स्ट्रैस कम हो आपको एक लंबा जीवन जीने में मदद कर सकता है। रिसर्च के आधार पर जो व्यक्ति अधिक तनाव में रहता है उसके जीवन जीने की उम्र बहुत कम हो जाती है साथ ही कई जानलेवा बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है जैसे हार्ट अटैक, कैंसर व शुगर आदि। एक स्टडी के आधार पर अगर वर्क प्लेस पर आपको स्ट्रैस है तो आपकी जिंदगी 33 साल से छोटी हो सकती है।

4 80% रूल (80% rule)

रिसरचर्स ने पाया की यहाँ के लोग खाते समय 80% रूल को फॉलो करते है यानि की जब खाना खाओ तो उतना ही खाना खाओ जिससे की आपका पेट 80% भर जाए। इन लोगो में देखा गया है की ये लोग 80% रूल का अभ्यास करते है और कभी भी पेट भर कर खाना नहीं खाते। येल यूनिवरसिटि के रिसर्च के अनुसार कुछ लोगो में देखा की जिन लोगो ने अपने खाने में केलोरी की मात्रा को कम कर दिया उनकी उम्र बढ्ने की रफ्तार धीरे हो गयी। देखा गया है की प्रतिदिन कम खाना खाने से लंबा जीवन जीने की संभावना 50% से लेकर 300% तक बढ़ जाती है।

80% rule eating food कम खाना खाना

ये भी पढे – ये है शरीर में खाना न लगने के 5 सबसे बड़े कारण, जाने इसको दूर करने के आसान उपाय

5 प्लांट स्लांट (plant slant)

रिसरचर्स ने देखा है की ब्लू ज़ोन वाले जादातर लोगो की जो डाइट है वह प्लांट स्लांट डाइट है ये ऐसी डाइट है जो पूर्ण रूप से पौधे, साग सब्जी पर निर्भर करती है इन ब्लू ज़ोन में या तो मांस खाया ही नहीं जाता या खाया भी जाता है तो बहुत ही कम। इनका मुख्य आहार पौधे, साग-सब्जियाँ है। इसके अलावा इनके आहार में बीन्स, दाल और सोया आदि शामिल है। इन ब्लू ज़ोन में जादातर साबुत अनाज, अलग अलग सब्जियाँ और ट्यूबर्स यानि जो जमीन के अंदर उगती है जैसे आलू, शकरकंदी, नट्स या फलिया आदि खाई जाती है।

केलिफोर्निया में लोमा लिंडा के लोग तो पूरी तरह से शाकाहारी है और कुछ लोग तो वेगन भी है यानि की दूध या दूध से बनी चीज़ों का सेवन नहीं करते है। रिसर्च के आधार पर जो लोग साग सब्जियाँ अधिक खाते है उनके लंबा जीवन जीने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है साथ ही कई बीमारियाँ होने का खतरा भी खत्म हो जाता है।

6 वाइन (wine)

रिसरचर्स ने पाया की ब्लू ज़ोन वाले जीतने भी इलाके है खासकर केलिफोर्निया वाले इलाके में रहने वाले लोग प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में वाइन का सेवन करते है। जो इनको स्वस्थ व लंबे समय तक जीने में मदद करती है इसके पीछे का कारण है रेड वाइन में पाए जाने वाले एंटीओक्सीडेंट जैसे रेस्वेरट्रोल। ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते है।

रेड वाइन red vine

पुरानी रिपोर्ट में देखा गया है की थोड़ी मात्रा में वाइन का सेवन स्वास्थय के लिए अच्छा हो सकता है। परंतु नई रिपोर्ट में पाया गया है की शराब की थोड़ी मात्रा भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। यानि की शराब का बिलकुल भी सेवन न करता आपके लिए जादा फायदेमनद है।

7 अपनेपन का एहसास (belong)

रिसरचर्स ने पाया की ब्लू ज़ोन में रहने वाले लगभग सभी लोग किसी न किसी ऐसी चीज़ों या ऐसी धार्मिक या आध्यात्मिक संस्था से जुड़े हुए है जो उन्हे सकारात्मक ऊर्जा का एहसास दिलाता है। इससे जुड़ने का मकसद यह है की इससे उन्हे अपने जीवन में शांति व सकारात्मक ऊर्जा मिले। इसके अलावा आप दान, पुण्य या जरूरतमंदों की मदद करने वाली संसथाओ से भी जुड़ सकते है।

रिसर्च में पाया गया है की जो लोग अधिक दान-पुण्य व दूसरों की सहायता या धार्मिक संस्थाओ से जुड़े होते है उनके जीने की उम्र 4-14% तक बढ़ सकती है।

8 प्रियजनों को पहले (loved ones first)

रिसरचर्स ने पाया की ब्लू ज़ोन में रहने वाले लोग अपने परिवार से सबसे जादा प्यार करते है यहाँ के लोगो में देखा गया है की इन लोगो की पहली प्राथमिकता इनका अपना परिवार होता है। या तो ये लोग अपने परिवार के साथ रहते है या फिर परिवार के नजदीक ही कही रहते है। इसके साथ ही यहा के लोग अपने एक जीवन साथी के साथ पूरी जंदगी रहते है।

रिसर्च में देखा गया है की जो लोग अपने परिवार के साथ प्यार मोहब्बत के साथ रहते है उनके 3 साल जादा जीने संभावना बढ़ जाती है।

9 सही जनजाति (right tribe)

रिसरचर्स ने देखा की ब्लू ज़ोन में रहने वाले लोग 5-6 लोगो के ग्रुप में रहते है ओकिनावा में देखा गया है की यहा के लोगो का फ्रेंड सर्कल 5 लोगो का होता है और इनहि लोगो के साथ यह पूरी जिंदगी साथ में रहते है। और इनका फ्रेंड सर्कल ऐसा है जो एक स्वस्थ और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जुड़े रहते है।

रिसर्च में देखा गया है की जिन लोगो का फ्रेंड सर्कल एक अच्छी आदतों वाला होता है उन लोगो के जीवन जीने संभावना कई अधिक बढ़ जाती है।

अंत में

ब्लू ज़ोन में रहने वाले पांचों जगहों के लोग सदियों से अपने लाइफ स्टाइल में इनहि 9 आदतों को अपनाते और फॉलो करते आ रहे है। अगर आप भी इन 9 आदतों को अपने जीवन शैली में शामिल करते है तो आप भी 100 वर्ष या 100 वर्ष से अधिक समय तक एक स्वस्थ जीवन जी सकते है। ये सभी चिज़े पूरे तरीके से वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। इन 9 आदतों को अपने लाइफ स्टाइल में शामिल करना आपके जीवन को स्वस्थ और लंबा समय प्रदान कर सकता है।

Leave a Comment

फैटी लिवर में क्या खाए और क्या न खाए ड्रैगन फ्रूट खाने के ये फायदे आपको डॉक्टर कभी नहीं बताएगा रोजाना 10,000 कदम चलने से शरीर की ये 5 बड़ी बीमारियाँ खत्म हो जाएगी 10 ऐसे फल जो कैंसर को खत्म करने में मदद करते है जैतून खाने के ये 8 फायदे आपको हैरान कर देंगे, इन लोगो को जैतून जरूर खाना चाहिए